● खुद चोरी कर पुलिस में दर्ज कराई थी अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट, हथबंद पुलिस की कड़ाई के आगे टूटा आरोपी!!
● *पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में हथबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता!*
● *सगे भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम; ₹15,000 की चोरी गई मशरूका (मशीन) पुलिस ने की बरामद!*
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण एवं पारदर्शी पुलिसिंग हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में थाना हथबंद पुलिस को एक अनोखी और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ग्राम खिलोरा में निर्माणाधीन हाई स्कूल में सुरक्षा में तैनात चौकीदार द्वारा ही अपने भाई के साथ मिलकर छड़ काटने की कीमती मशीन चोरी करने और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही फरियादी बनकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का भंडाफोड़ हुआ है। हथबंद पुलिस ने दोनों आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
*घटना एवं झूठी कहानी का विवरण:*- प्रार्थी जयनारायण घृतलहरे (उम्र 46 साल, निवासी ग्राम खिलोरा) ने थाना हथबंद में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 07.07.2026 की रात्रि में ग्राम खिलोरा के निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन में चौकीदारी करने गया था। दिनांक 08.07.2026 की सुबह करीब 04:30 बजे वह घर चला गया और जब सुबह 07:00 बजे वापस लौटा, तो देखा कि दो कमरों का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी बुश कंपनी की छड़ काटने की बड़ी मशीन (कीमती करीब ₹15,000/-) गायब थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्र. 151/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
*हथबंद पुलिस की सूझबूझ और संदेह के आधार पर पूछताछ:*- विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया, नजरी नक्शा तैयार किया और गवाहों के बयान लिए। विवेचना के दौरान पुलिस को घटना स्थल की परिस्थितियों को देखकर प्रार्थी (चौकीदार) पर ही संदेह हुआ। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशों पर हथबंद पुलिस ने जब संदेही किशन कुमार घृतलहरे (चौकीदार का भाई) और प्रार्थी जयनारायण घृतलहरे को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों टूट गए। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि खुद चौकीदार जयनारायण घृतलहरे ने अपने भाई किशन कुमार घृतलहरे के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और पकड़े जाने के डर से अज्ञात चोरों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
*जप्ती एवं गिरफ्तारी-* आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की गई बुश कंपनी की छड़ काटने की मशीन (कीमती ₹15,000) को उनके पास से विधिवत जब्त किया गया। कि प्रकरण में आरोपी दोनों सगे भाइयों को आज दिनांक 20.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. किशन कुमार घृतलहरे पिता डोमार घृतलहरे, उम्र 30 साल, निवासी ग्राम खिलोरा, थाना हथबंद
2. जयनारायण घृतलहरे पिता डोमार सिंह, उम्र 46 साल, निवासी ग्राम खिलोरा, थाना हथबंद






