ग्राम दतरेंगी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “मन की बात” सुनी

भाटापारा ,ग्राम दतरेंगी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” सुनी।माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में स्थानीय उत्पादों (वोकल फॉर लोकल) को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, आने वाले त्योहारों की तैयारी, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, किसान भाइयों की समृद्धि और नारी शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही प्रधानमंत्री जी ने पूरे भारत में निकली तिरंगा यात्रा का उल्लेख कर देश की एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री पवन कुमार वर्मा जी, महामंत्री श्री खुमान सिंह वर्मा जी, श्री प्यारे रजक जी, श्री बहोरिक यदु जी, श्री रामरतन ध्रुव जी, श्री लक्ष्मी ध्रुव जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles