पिकअप पलटने से तीन मवेशियों की मौत, गो तस्करी का आरोप

संदीप यादव मुंगेली /सरगांव : थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने का मामला सामने आया है। इसी दौरान पिकअप के पलटने से दो बछड़ा और एक गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लिया है। वहीं राजा पठान एवं भारत प्रसाद शास्त्री सहित अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

शिकायत के अनुसार पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई।

  1. गो सेवा आयोग विकासखंड समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा के निर्देशानुसार उनकी टीम एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के दौरान अनिल खूंटे पिता सुखराम खूंटे को पकड़ा गया। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में पतासाजी कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था, मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गो सेवा टीम एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों की सुरक्षा में सहयोग करने की बात कही है।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के साथ सूरज वर्मा, आकाश कौशिक, मनीष कौशिक, अभय ठाकुर, कृष्णा साहू, केशव कौशिक, आर्यन वर्मा, मनीष शुक्ला, अमर साहू, ग्रामवासी, सरपंच, नगरवासी, गो सेवक एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles