बलौदाबाजार-भाटापारा युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। प्रदेश से लेकर जिला, विधानसभा, शहर और ग्रामीण स्तर तक विभिन्न पदों के लिए युवा नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यकर्ताओं से संपर्क, बैठकों और समर्थन जुटाने का दौर तेज हो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए
शैलेन्द्र बंजारे ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है।
वही बलौदाबाजार भाटापारा जिले में सबसे सक्रिय और दमदारी से
जिला अध्यक्ष पद के लिए
हिरेन्द्र कोसले ने अपनी दावेदारी पेश की है और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
प्रदेश महासचिव सत्यजीत सेंडे एवं भावेश यादव दमदारी से उतरे है वही
जिला महासचिव पद पर मुकाबला खासा दिलचस्प नजर आ रहा है। इस पद के लिए—
● शशांक चौबे
● प्रीति वर्मा
ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है।
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए
गजेंद्र साहू विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।
शहर अध्यक्ष पद के लिए
डुमेंद्र साहू ने शहर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए
ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला भी रोचक दिखाई दे रहा है। इस पद के लिए—
● गुलसन साहू
● केशव रजक
चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प
युवा कांग्रेस के इस संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी प्रत्याशी लगातार युवा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं।
अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। आखिर युवा कार्यकर्ताओं का भरोसा किसके साथ जाएगा और कौन संभालेगा युवा कांग्रेस संगठन की कमान—यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
युवा शक्ति का फैसला तय करेगा संगठन का नया नेतृत्व!














