संदीप यादव मुंगेली। आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए खर्रा घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर, रामगढ़ में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में यादव समाज सहित सर्व समाज के प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में जन्माष्टमी उत्सव को पूरे नगर में एकता और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे।

निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मुख्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन पुराना बस स्टैंड, मुंगेली में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं सभी समाजों के प्रमुख शामिल होंगे।
उत्सव की तैयारी के लिए आमंत्रण कार्ड, बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट बांटने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बता दें कि मुख्य कार्यक्रम 7 तारीख, सोमवार को आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी यादव बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।














