ग्राम देवरानी में रामलीला का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नीरज परगनिहा

अर्जुनी। भाटापारा विकासखंड के ग्राम देवरानी में आयोजित रामलीला उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के युवा नेता नीरज परगनिहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए लोगों को सत्य, धर्म, मर्यादा और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

नीरज परगनिहा ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से परिचित होने का अवसर मिलता है।

समारोह के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामलीला आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच गोलू खान, विष्णु ध्रुव, गंगा प्रसाद साहू, राधेश्याम साहू, अजीत, जावेंद्र, भूपेंद्र, दुष्यंत, हेमंत, जितेंद्र, महेंद्र, रुपेश, शनि, सुनील, विकास, विनोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles