ग्राम पंचायत नवागांव में ₹5.20 लाख की लागत से बनेगा सीसी रोड

बिलासपुर/सीपत (कमलकांत पाटनवार):- सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव के ग्रामीणों के लिए सड़क निर्माण को लेकर बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नवागांव ग्राम पंचायत में ₹5 लाख 20 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार यह सीसी रोड शान्ति मोहल्ला मंगलू साहू घर से तालाब की ओर होते हुए नया तालाब दिनेश साहू के घर तक बनाया जाएगा। सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी ।

बताया गया कि ग्राम पंचायत नवागांव के प्रस्ताव पर श्री प्रणव शर्मा के प्रयासों से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव  एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा उक्त सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत राशि: ₹5.20 लाख कार्य: सीसी रोड निर्माण स्थान: ग्राम पंचायत नवागांव, विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर

Hot Topics

Related Articles