कोरिया। भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर प्रशासनिक सुगमता और जनसंख्या के आधार पर की जाती है। इसी प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में पंचायतों के पुनर्गठन और नए परिसीमन को लेकर काफी बड़ी प्रक्रियाएं और बदलाव देखने को मिले थे।
कोरिया जिला को भी विभाजित करते हुए नवीन एमसीबी जिला बनाया गया साथ ही कई नवीन ग्राम पंचायत भी बनाए गए इसी क्रम में पूर्व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों की मांग और सुगमता के आधार पर ग्राम पंचायत नौगई से ग्राम मधौरा और प्रकाशपुर को अलग कर नवीन ग्राम पंचायत मधौरा बनाया गया।
उसी कार्यकाल में नवीन ग्राम पंचायत निर्माण में कई बड़े विकास कार्य ग्राम पंचायत को प्राप्त हुए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मधौरा के पूर्व जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की मांग पर अधिकतर सड़क और गली में स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे जिससे ग्राम पंचायत मधौरा में रात में भी रोशनी बनी रहती थी।
आज के दिनों में पूर्व सरकार द्वारा प्राप्त कार्यों के साथ साथ स्ट्रीट लाइट भी पूर्णतः जीर्णशीर्ण और क्षतिग्रस्त अवस्था में है।
ग्रामवासियों द्वारा कई महीनों से इसकी बेहतर मरम्मत की मांग की जा रही है परंतु प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है।
ग्रामीणों कहा कुछ मरम्मत से ही स्ट्रीट लाइटों में सुधार किया जा सकता है परंतु ग्राम पंचायत पदाधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द ही इसकी शिकायत कोरिया जनदर्शन द्वारा विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही है।








