चाकू दिखाकर लूट करने वाला शातिर आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में, लूटा गया iPhone व चाकू बरामद

चाकू दिखाकर लूट करने वाला शातिर आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में, लूटा गया iPhone व चाकू बरामद

कमलकांत पाटनवार, बिलासपुर:- थाना मस्तूरी पुलिस एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 02.09.2026 की शाम करीब 05:40 बजे प्रार्थी राजीव कौशिक अपने साथियों निरंजन कौशिक और राज केंवट के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे थे। करो रेलवे अंडरब्रिज के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और धारदार चाकू से हमला कर राज केंवट का लगभग 40,000 रुपये कीमत का Apple iPhone लूटकर फरार हो गए। हमले में पीड़ितों को चोटें आई थीं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी श्री सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस ने संदेही राजकुमार ध्रुव (उम्र 27 वर्ष, निवासी बुटापारा, थाना तोरवा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी शिवम (निवासी देवरीडीह) के साथ मिलकर अपराध स्वीकार किया।

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 1 धारदार चाकू तथा लूटा गया iPhone जब्त कर लिया गया है। आरोपी राजकुमार ध्रुव को 04.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार सह-आरोपी शिवम की तलाश जारी है।

Hot Topics

Related Articles