संतन दास मानिकपुरी महासमुंद रिपोर्टर।*थाना महासमुद, अप क्र 362/2022, धारा 420, 419, 120बी, 34 भादवि, 66डी आईटी एक्ट का है मामला।*
*मामले में एक आरोपी अंकित तोमर पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार।*
*काले चावल के व्यापार के नाम पर 28.47 लाख रुपये की बड़ी साइबर ठगी, महासमुंद की सेन एंड सेन ऑर्गेनिक फर्म को बनाया गया निशाना।*
*ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताकर विश्वास जीता।*
*फर्जी खरीदार (Buyers) उपलब्ध कराने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले गए।*
*ईजीसी, एनओसी, ग्लोबल ट्रेड सर्टिफिकेट सहित कई प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई।*
*आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए सभी ट्रेडिंग एवं प्रमाणन दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए।*
*प्रार्थिया की फर्म से कुल 28 लाख 47 हजार 600 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।*
*मामले में धारा 420, 419, 120-बी भादवि एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विस्तृत विवेचना की गई।*
*गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने बैंक खाते का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने एवं अन्य आरोपियों को ट्रांसफर करने की बात की स्वीकार।*
मुख्य आरोपी विवेक तोमर की पता तलाश जारी।*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति अनुपमा सेन उम्र 40 साल निवासी आर्शीवाद कॉलोनी ग्राम लभराखुर्द ने एक लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है वह सेन एण्ड सेन आर्गेनिक फर्म लभराखुर्द प्रोप्राईटर है तथा उसका लड़का अमर्त्य सेन फर्म का प्रबंधक, जो अपने फर्म के माध्यम से आनलाईन आफ लाईन दोनो माध्यम से काले चावल राष्ट्रिय स्तर पर व्यापार करते है तथा तीन-चार माह पूर्व फर्म के उत्पाद काले चावल बिकी हेतु इंटरनेट के जरिये चांवल के ट्रेडिंग हेतु बायर्स तलाश रहे थे।
वेबसाइड में ट्रेड इंडिया मार्ट ग्लोबल ट्रेड बाजार में बायर्स सर्च करने पर ग्लोबल ट्रेड बाजार से इनके फर्म का मोबाइल नंबर एवं जानकारी पुछे जाने पर सेन एण्ड य यसेन आर्गेनिक फर्म की पुरी जानकारी इनके द्वारा वेबसाइड में दर्ज कराने पर एक व्यक्ति जिसने अपना नाम अंकित शर्मा बताकर, स्वयं को ग्लोबल ट्रेड बाजार दिल्ली में कार्यरत कर्मचारी होना बताते हुए इनके फर्म का उत्पाद काला चांवल के ट्रेडिंग के लिए ग्लोबल ट्रेड बाजार से बायर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर, विश्वास दिलाने पर दिनांक 30.04.22 को अंकित शर्मा ने ट्रेडिंग हेतु रजिस्ट्रेशन कराने अपने मोबाइल नंबर से फर्म के प्रबंधक के मोबाइल नंबरपर वाटसअप के द्वारा लिंक भेजकर विभिन्न तिथियों में 68000 रूपये का भूगतान यूपीआई लिंक से फर्म से अपने खाते में कराया।
उसके बाद आरोपी अंकित शर्मा ने लगातार कंपनी से संपर्क कर बातचीत का झासा में लेकर **फर्जी बायर्स**से काला चांवल का रेट तय कराकर इनके फर्म के प्रबंधक अमर्त्य सेन का मोबाइल नंबर बायर्स को उपलब्ध कराया और सर्टिफिकेट लेने व बनवाने प्रोत्साहित करते हुए एक मोबाइल नंबर के धारक जिसने अपना नाम अतुल शर्मा बताया और स्वयं को दिव्य कम्युनिकेशन का कर्मचारी बताकर काले चांवल का इंटरनेशनल ट्रेडिंग हेतु सभी प्रकार के प्रमाण-पत्र जिसमें इजीसी प्रमाण पत्र, एनओसी प्रमाण पत्र, ग्लोबल प्रमाण पत्र, सीएसडीई सिस्टम पंजीकरण उपलबध कराने के लिए अपना दिव्य कम्युनिकेशन संस्था का खाता नंबर दिया। जिसे फर्म के खाता जो आईसीआईसीआई बैंक के खाता विभिन्न तिथियों में 18 लाख 30 हजार रूपये तथा फेडरल बैंक के खाता धारक आकाश शर्मा के खाता में विभिन्न तिथियों में 09 लाख 04 हजार रूपये उपरोक्त खाता धारकों के खाते में कुल 28 लाख 47 हजार 600 रूपये फर्म के उत्पाद काला चांवल की ट्रेडिंग हेतु सर्टिफिकेट प्राप्त करने ट्रांजेक्शन किया गया तथा विभिन्न रजिस्ट्रेशन, एनओसी ग्लोबाल ट्रेड सर्टिफिकेट (जीटीसी) भेजा गया। जो सभी सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। इस प्रकार वेब कॉम मिडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी अंकित शर्मा, फेडरल बैंक खाता के धारक आकाश शर्मा एवं यश बैंक खाता के धारक दिव्य कम्युनिकेशन के प्रोपाइटर विवेक तोमर द्वारा प्रार्थिया के फर्म सेन एण्ड सेन आर्गनिक उत्पाद काला चांवल के ट्रेडिग हेतु बायर्स उपलब्ध कराने का झांसा देकर कुल 28 लाख 47 हजार 600 रूपये का धोखाधड़ी का अपराध, घटित कर फर्म को आर्थिक हानि पहुंचाने पर अपराध क्र 362/2022, धारा 420 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गयी। प्रकरण में विवेचना के दोरान आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण में धारा 419, 120बी, भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट 2008 जोडी गई है।
प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना से गिरफ्तार आरोपी अंकित तोमर पिता राजेश तोमर उम्र 26 साल निवासी मोहन गार्डन नई दिल्ली के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सबुत पाये जाने से अभियोग पत्र दिनांक 25.01.2023 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण लगातार पतासाजी के पश्चात दिनांक 14.07.2026 को आरोपी आकाश शर्मा को गिरफतार किया गया।
*गिरफतार आरोपी-*
01- आकाश शर्मा पिता दिगम्बर शर्मा उर्म 26 साल साकिन के-3/135, मोहन गार्डन थाना मोहन गार्डन उत्तम नगर जिला साउथ वेस्ट नई दिल्ली-59






