जशपुर (अभिनाथ चौहान)जशपुर के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण!जशपुर-कुनकुरी में 50 एमबीबीएस सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा Letter of Permission (LoP) प्रदान किया जाना पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह केवल एक मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर और जशपुर के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।
इस ऐतिहासिक सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच के परिणामस्वरूप जशपुर निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हैl






