भाटापारा : न्याय पदयात्रा में शामिल हुए विधायक इंद्र साव

भाटापारा (मोहन तिवारी)नकटी न्याय पदयात्रा में विधायक इंद्र साव शामिल हुए और कहा की उन 85 परिवारों के दर्द और संघर्ष को करीब से महसूस किया, जिनके आशियाने बुल्डोजर कार्रवाई में उजाड़ दिए गए। घर टूटे हैं, लेकिन न्याय की उम्मीद अभी भी कायम है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा के माध्यम से पीड़ित परिवारों की आवाज़ को मजबूती देने और उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

विधायक इंद्र साव ने कहा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में गरीब, कमजोर और वंचित लोगों की आवाज़ को कुचलकर विकास नहीं किया जा सकता। जिन परिवारों का सब कुछ छिन गया है, उन्हें न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

हम पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उनका संघर्ष हमारा संघर्ष है, उनकी लड़ाई हमारी लड़ाई है।

न्याय मिलेगा, हक मिलेगा और अन्याय करने वालों को जवाब देना होगा।

Hot Topics

Related Articles