लेवई में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए अविनाश शर्मा 

भाटापारा (मोहन तिवारी) विधानसभा के ग्राम लेवई में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए अविनाश शर्मा ने कहा की वृक्ष लगाना प्रकृति की सेवा के साथ, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनपद सभापति श्री ठाकुर राम साहू जी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री आशीष टोडर जी, प्रबंधक श्री नरेंद्र वैष्णव जी, श्री दुखहरण वैष्णव जी, श्री जगदीश वर्मा जी, श्री वेद प्रकाश निषाद जी, श्री उत्तम देवांगन जी सहित समस्त सम्मानित ग्रामीणजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहे।

Hot Topics

Related Articles