प्रद्युम्न सिंह,रायपुर। राजीव भवन रायपुर में आयोजित बैठक AICC महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार जी की गरिमामयी उपस्थिति तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी के अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस विमलेश तिवारी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी जिलाध्यक्ष शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं सुझाव लिए गए।
आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस प्रेम सागर तिवारी जी, प्रदेश सचिव पूनम तिग्गा जी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरिया कृष्ण कुमार राजवाडे जी तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
किसान कांग्रेस नेता प्रेम सागर तिवारी ने कहा कि किसान कांग्रेस प्रदेश के किसानों के मुद्दों को लेकर सदैव कार्यरत् रहेगी इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में जल्द होगा धान खरीदी केंद्रों में निगरानी समिति का गठन।
साथ ही प्रदेश में पहली बार बहुत ही जल्द किसान कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा जिसमें सभी इच्छुक कार्यकर्ता सादर आमंत्रित रहेंगे।
किसान नेता प्रेम सागर तिवारी ने यह भी बताया कि किसान कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुखपाल सिंह खैरा जी का छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है उनका आगमन बहुत ही जल्द हो सकता है।








