मुंगेली मितान बना मददगार: शिकायत के 5 दिन में चालू हुआ ढोढमा का बंद बोरपंप

संदीप यादव मुंगेली।मुंगेली मितान कॉल सेंटर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। ग्राम पंचायत ढोढमा, विकासखंड पथरिया में करीब दो माह से बंद सार्वजनिक बोरपंप की शिकायत मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे महज 5 दिन में चालू करा दिया।

ग्राम के अटल चौक के पास स्थित सार्वजनिक बोरपंप लंबे समय से बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर जाना पड़ रहा था। ग्रामीण शोभाराम साहू ने मुंगेली मितान में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पथरिया एवं ग्राम पंचायत ढोढमा को कार्यवाही के लिए भेजा गया।

विभाग ने प्राथमिकता से मोटर पंप स्थापित कर मरम्मत कार्य कराया और 29 जुलाई को बोरपंप पुनः चालू हो गया। बोरपंप चालू होने से अटल चौक और आसपास के मोहल्ले के ग्रामीणों को राहत मिली है। शिकायतकर्ता शोभाराम साहू ने समस्या के पूर्ण निराकरण पर संतुष्टि जताई है।

गौरतलब है कि किसी भी शासकीय योजना या जनसुविधा से जुड़ी समस्या के लिए नागरिक मुंगेली मितान हेल्पलाइन नंबर 9406275513, 9406275514, 8641002203, 9406275534 एवं 9406275535 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hot Topics

Related Articles