छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, बिलासपुर CIMS में कराया गया इलाज

बिलासपुर/लोरमी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स (CIMS) अस्पताल लाया गया।

पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिम्स अस्पताल में उप मुख्यमंत्री के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है। चोट लगने के बाद उनके निर्धारित कार्यक्रम भी निरस्त किए जाने की सूचना है।

स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार

फिलहाल चोट की गंभीरता और उप मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी स्पष्ट जानकारी का इंतजार है।

 

 

Hot Topics

Related Articles