छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर मेनका डोबरा में राज्योत्सव

*AG खबर दंतेवाड़ा*

ब्रजेश पांडेय,दंतेवाड़ा।विधायक चैतराम अटामी और सांसद महेश कश्यप ने की सहभागिता, हितग्राहियों को किया लाभ वितरण


दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ राज्य के *26वें स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव* के पावन अवसर पर *मेनका डोबरा, दंतेवाड़ा* में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में क्षेत्र के *माननीय विधायक श्री चैतराम अटामी* ने *बस्तर के माननीय सांसद श्री महेश कश्यप* के साथ सहभागिता की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर *विभिन्न विभागों के स्टॉलों* का अवलोकन किया गया। विधायक और सांसद ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही *पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ* भी प्रदान किया गया। कृषि, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

*विधायक चैतराम अटामी* ने कहा कि _”छत्तीसगढ़ का 26वां स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है। राज्योत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विकास की यात्रा का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित, समृद्ध और खुशहाल बनाने के संकल्प को साकार करें।”_

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:*

*महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंद लाल मुड़ामी, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम* सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Hot Topics

Related Articles