छत्तीसगढ़ ।बाबा साहेब का अपमान करने वाली लड़की गिरफ्तार, दुर्ग रायपुर और राजनांदगांव में हो रहा था प्रदर्शन,, युवती ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की है। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई महिलाएं थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर की रहने वाली अनामिका उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई।
थाने के अंदर घुसकर नारेबाजी
समाज के खिलाफ लगातार की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे। समाज के लोगों का आरोप है कि युवती सोशल मीडिया पर लगातार एक समाज को निशाना बनाकर वीडियो बना रही है।
उसने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों में आक्रोश है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं थाने के अंदर पहुंच गईं और नारेबाजी करने लगीं।





