छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि चक्रवाती तूफान मोंथा का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है, जिससे मंगवाल से लेकर 30 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. खास तौर पर बस्तर के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते 60 से लेकर 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी यहां जारी किया गया है. रायपुरि में मौसम विशेषज्ञ चिंधालोरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर आने वाले तीन दिनों तक दिखने वाला है. ऐसे में यहां झमाझम बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड का असर भी छत्तीसगढ़ में शुरू होगा.

छत्तीसगढ़ में आने कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. क्योंकि राज्य में चक्रवात मोंथा का असर देखने को मिल रहा है. जिससे यहां अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है. आने वाले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है.

साइक्लोन तूफान मोंथा के चलते 28 से 30 अक्टूबर के बीच में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, बालोद जिले में भी दिखाई देगा.

Hot Topics

Related Articles