रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरों और अनूठी लोक परंपराओं की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां का लोक-संस्कृति से परिपूर्ण वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रयासों और राज्य की विकास यात्रा का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश की शुरुआत करते हुए कहा, ‘छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं!’ उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक विरासत को याद किया। प्रधानमंत्री का संदेश छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय परंपराओं और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहा।







