छुरिया :दर्दनाक हादसा, बिजली खंभे से टकराई बाइक, राइस मिल के दो कर्मचारियों की मौत

छुरिया। छुरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राइस मिल में काम करने वाले दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक मुकेश (28) और सुजीतराम (20) महाराजपुर स्थित राइस मिल में कार्यरत थे।

दोनों युवक अपने दोस्त से मिलने के लिए महाराष्ट्र के ग्राम काकोडी गए हुए थे। लौटते समय दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ग्राम कल्लूबंजारी और दामाबंजारी के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली खंभे से जा टकराई। हादसे में दोनों के सिर खंभे से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को छुरिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot Topics

Related Articles