जब्त कफ सिरप, इंजेक्शन टेबलेट पर चला बुलडोजर

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर

जिले के थानों में जब्त 1 हजार 98 कफ सिरप, 9 हजार 641 इंजेक्शन, 11 हजार 610 टेबलेट पर बुलडोजर चलाकर व गांजा को भठ्ठी में जलाकर नष्ट किया गया है।

जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एसएसपी रजनेश सिंह की उपस्थिति में कोनी मोहतरा स्थित सुधा बायो पावर प्रा. लि. स्थित भठ्ठी में 61 प्रकरण में जब्त 302.642 किलो गांजा, 1989 नग कफ सिरप, 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 9 हजार 641 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन, 9.38 ग्राम चरस, 248 नग कैप्सूल, 11 हजार 610 नग टेबलेट को जलाकर व रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया है। इस दौरान समिति के सदस्य एडीशनल एसपी पंकज पटेल, सहायक आबकारी आयुकत नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस के द्वारा मादक पदाथों के अवैध करोबार एवं नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जा रही है। जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण कर उनके पुनः दुरूपयोग की संभावना को समाप्त किया जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles