जिले के 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का तबादला

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर

प्रशासनिक दृष्टिकोण से कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा जिले के 18 नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में पदस्थ आकाश गुप्ता को बिलासपुर तहसील का नया तहसीलदार बनाया गया है। यहां पदस्थ प्रकाश चंद्र साहू मस्तूरी के तहसीलदार होंगे।

कलेक्टर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में पदस्थ प्रकृति ध्रुव अतिरिक्त तहसीलदार सीपत होंगी। बिल्हा तहसीलदार राजेंद्र भारत को रतनपुर का तहसीलदार बनाया गया है। मस्तूरी में पदस्थ तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को बोदरी तहसीलदार बनाया गया है। नायब तहसीलदार के रूप में मस्तुरी में पदस्थ शुभांगी गुप्ता नायब तहसीलदार पचपेड़ी होंगी। तखतपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार अनिरूद्ध तिवारी इसी पद पर बिलासपुर पदस्थ किए गए हैं। नायब तहसीलदार कोटा अप्रतिम पाण्डेय को भी बिलासपुर पदस्थ किया गया है। तहसीलदार बेलगहना पंकज सिंह अब अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर होंगे। नायब तहसीलदार बेलगहना राहुल साहू को इसी पद पर तखतपुर पदस्थ किया गया है। सकरी में तहसीलदार के रूप में पदस्थ राहुल शर्मा अब तहसीलदार बिल्हा होंगे। नायब तहसीलदार सकरी विभोर यादव को हाल ही में हुई पदोन्नति के बाद तहसीलदार बेलगहना के रूप में पदस्थ किया जा रहा है। नायब तहसीलदार सकरी टोपलाल सिदार को इसी पद पर बेलगहना पदस्थ किया गया है। रतनपुर तहसीलदार के रूप में पदस्थ सोनू अग्रवाल तहसीलदार सकरी बनाए गए हैं। नायब तहसीलदार रतनपुर के रूप में पदस्थ अंकित राजपूत इसी पद पर सकरी भेजे गए हैं। बोदरी तहसीलदार संदीप साय को तहसीलदार सीपत के रूप में पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण पर उपस्थित तहसीलदार श्वेता यादव अतिरिक्त तहसीलदार सकरी बनाई गई हैं। इसी तरह स्थानांतरण पर ही आने वाली तहसीलदार जयश्री राजन पथे तहसीलदार नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा का कामकाज सम्हालेंगी।

Hot Topics

Related Articles