बलौदाबाजार, 16 सितंबर 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027, शनिवार को किया जाएगा। प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी, पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट:
– कक्षा 9वीं: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9/
– कक्षा 11वीं: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi
विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।








