कमल कुमार मेश्राम,अंबागढ़ चौकी:-राजनांदगांव से विभाजित होने के बाद पहली बार नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में जिला मजदूर संघ का गठन किया गया।
जिला मज़दूर संघ के जिला मंत्री कमल मेश्राम एवं जिला संयोजक नरेश साहू जो कि तीन जिला के प्रभारी है।
को बनाया गया एवं संयोजक ने बताया कि संघ का संगठन विस्तार बाद में किया जाएगा।
संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के हित के लिए आवाज उठाना है संघ के संयोजक ने कहा कि जो मजदूर नहीं है वह भी शासन की योजना जैसे श्रमिक कार्ड बनवा रहे है जबकि जो वास्तव में मजदूर है उनको इसका लाभ नहीं मिल पाता संघ के सदस्यों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष से कहा कि आप देखे कि ऐसा गलत फायदा कोई गैर मजदूर व्यक्ति न उठा सके।
संघ के गठन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनऊ राम फुलकौरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी,जनपद सदस्य पवन तुलावी उपस्थित रहे।
गोपाल साहू जिला संयोजक राजनांदगांव,हेमंत साहू खैरागढ़,लक्ष्मीदास पटेल इनके निर्देशन में गठन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।साथ ही मजदूर संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।






