ब्रजेश पाण्डे,AG ख़बर दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा। जिले में एक नन्हे बच्चे को लगातार झटके आने से उसकी स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत बिगड़ने की सूचना मिलते ही *जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुरामी* ने तत्काल संज्ञान लिया।
बच्चे एवं उसके परिजनों से मिलने पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के अधिकारियों से संपर्क कर *त्काल आवश्यक कार्रवाई* के निर्देश दिए।
जिसके फलस्वरूप *छत्तीसगढ़ शासन की चिरायु योजना* की टीम के सहयोग से बच्चे को बेहतर उपचार हेतु *रायपुर* भेजा गया। वर्तमान में रायपुर में बच्चे का उपचार प्रारंभ हो चुका है।
*माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना* है कि नन्हा बच्चा शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से मुस्कुराए और सकुशल अपने परिवार के बीच लौटे।






