मणिपुर सांसद पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप, दंतेवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन

ब्रजेश पाण्डे,दंतेवाड़ा।कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद *डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम* पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर मंगलवार को जिला दंतेवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी* के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। हाथों में “महिला विरोधी कांग्रेस बेनकाब”, “महिला सम्मान – नहीं कोई समझौता” लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि *JNU की घटना ने एक बार फिर कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को बेनकाब किया है*। कांग्रेस के भीतर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचार हों या देशभर में कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी बयान, पार्टी हमेशा महिलाओं के अपमान पर मौन रही है।

मांगे:

1. कांग्रेस आलाकमान तत्काल सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे

2. देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

3. आरोपी सांसद को पार्टी से निष्कासित किया जाए

*भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता* ने कहा कि “पितृसत्ता को चुनौती देने का पाखण्ड रचते हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार जैसे अपराध। कांग्रेस का नारी सशक्तीकरण का दावा केवल खोखली बयानबाजी तक सीमित है। शीर्ष नेतृत्व मौन साधकर आरोपी सांसद को संरक्षण दे रहा है।”

उन्होंने कहा भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

प्रदर्शन में रही उपस्थिति

घेराव कार्यक्रम में *जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी, संगठन उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल आशरानी जी, मंडल अध्यक्ष श्री जय भंसा* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Hot Topics

Related Articles