डंप रेत के मामले में राजस्व व माइनिंग की संयुक्त कार्यवाही, रेत चोरों में हड़कंप मचा

डोंगरगांव(घनश्याम साव): डंप रेत के मामले में राजस्व व माइनिंग के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। इस मामले लगातार खबरों के प्रकाशन और कलेक्टर राजनांदगांव के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार बड़ी कार्यवाही करते हुए जब्त रेत को खुज्जी के शिवनाथ नदी में डाल दिया गया है।

बता दें कि स्टॉक रेत के मामले में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद शनिवार 11 जुलाई को बड़ी कार्यवाही की गई है इसके साथ ही अन्य स्थानों में डंप रेत पर भी कार्यवाही की बात अधिकारियों ने की है। बता दें कि कोहका मटिया मार्ग में अनेक ऐसे जगह हैं जहां रेत को नदी से निकालकर स्टॉक किया गया था। नदी से लगे खेत, निजी भूमि में तथा शासकीय भूमि में भी रेत स्टॉक कर रखा गया था। शनिवार दोपहर में पहुंचगे राजस्व व खनिज विभाग के अधिकारियों ने जैसे ही कार्यवाही शुरू की वहां रेत से जुड़े लोगों की आवाजाही बढ़ गई और पूरी कार्यवाही तक आसपास मंडराते रहे। डंप रेत यह कार्यवाही जेपी खुटे नायब तहसीलदार, खनिज अधिकारी भरत लाल बंजारे , गोपीकृष्ण साहू, शांताराम देवांगन, संदीप राजपूत,कुंदन साहू की उपस्थित में की गई। वहीं मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में स्टॉक रेत को खुज्जी शिवनाथ नदी में 5 हाइवा रेत डाल दिया गया और अन्य रेत को जब्त कर कार्यवाही की बात कही गई है।

खनिज विभाग के अधिकारी भरत बंजारे ने कहा अन्य जगह डंप रेत पर भी शीघ्र कार्यवाही होगी ,

Hot Topics

Related Articles