संदीप यादव मुंगेली / लोरमी -केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू का जन्मदिन पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोरमी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक *अरुण साव* के नेतृत्व में लोरमी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के शासकीय निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि तोखन साहू सदैव स्वस्थ रहें और देश-प्रदेश की सेवा में अपना योगदान देते रहें।
कार्यक्रम में लोरमी जनपद अध्यक्ष *वर्षा विक्रम सिंह*, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू तथा मितान्स एवं नगर पालिका एल्डरमेन *नितेश अग्रवाल* ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में तोखन साहू का सम्मान किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, सभापति विश्वास दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष महाजन जायसवाल, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं मुंगेली से श्रीराम यादव (सीरिया) के नेतृत्व में यादव समाज की ओर से भी केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को जन्मदिन की बधाई दी गई। उनके साथ महेश यादव एवं यादव समाज के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।






