डोंगरगांव । मेडिकल कॉलेज रायपुर के पूर्व चिकित्सक, छत्तीसगढ़ी साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित का बैकुंठपुर जिला कोरिया में आयोजित दो दिवसीय साहित्य महोत्सव में कोसम सम्मान से सम्मानित किया गया. डॉ. अमरोहित को यह सम्मान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी साहित्य लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया. जिला प्रशासन कोरिया और टीम अभिव्यक्ति द्वारा आयोजित दो दिवसीय इस साहित्य महोत्सव में डॉ. गीतेश अमरोहित ने छत्तीसगढ़ का इतिहास, संस्कृति और अनूठी परंपरा विषय पर श्रोताओं को रोचक जानकारी भी प्रदान की. डॉ. गीतेश अमरोहित ने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य पर दर्जन भर से अधिक प्रामाणिक पुस्तकों का लेखन किया है।





