- शाला में अव्यवस्था का आलम-प्राचार्य कर रहे हैं मनमानी
डोंगरगांव (घनश्याम साव)नगर में संचालित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. सैकड़ों बच्चों के इस विद्यालय में प्राचार्य की मनमानी के चलते बच्चों के प्रसाधन और शौचालयों में गंदगी का आलम है, वहीं प्रसाधन में कई दरवाजे टूटे हुए हैं, जिससे बच्चों को शर्मसार होना पड़ता है. अधिक बच्चों के प्रसाधन में प्रतिदिवस सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए किन्तु महीनों सफाई नहीं होना सीधे लापरवाही को इशारा करता है.
मिली जानकारी के अनुसार बच्चे इस विषय को लेकर सीधे किसी भी शिक्षक या कर्मचारी से बता करने से डरते हैं, जिसके चलते वे अपने पालकों से इसकी शिकायत की है. वहीं पालकों के माध्यम से यह समस्या मिडिया तक पहुंची और एक मिडियाकर्मी के औचक निरीक्षण के दौरान इस शिकायत की पुष्टि हुई और प्रसाधन क्षेत्र में भारी गंदगी मिला. शासन-प्रशासन व्दारा इस स्कूल के प्रचार-प्रसार में कहीं कमी नहीं छोड़ी है किन्तु प्रबंधन की लापरवाही के चलते यहाँ अध्ययनरत बच्चे कहीं बीमार न पड़ जावें?
बता दें कि पिछले माह इस विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति का गठन भी किया जा चुका है किन्तु आज पर्यन्त समिति की बैठक नहीं हो पायी है. पालकों के बीच हुए इस गठन में शहर के अधिवक्ता सतीष पांडे को अध्यक्ष एवं रंजू रत्नाकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं इन्हें मिलाकर कुल 17 सदस्यों का चुनाव किया जा चुका है किन्तु प्राचार्य की मनमानी के चलते आज पर्यन्त कोई बैठक नहीं हो पायी है. इस विषय में अध्यक्ष श्री पांडे ने भी चर्चा के दौरान बताया कि एक सप्ताह पूर्व प्रसाधन में गंदगी विषय में उन तक बात पहुंची थी, चूंकि प्राचार्य ने अब तक समिति की बैठक नहीं बुलायी है इसलिए उन्होंने प्राचार्य से दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया था.
शाला में गंदगी जैसे मुद्दे पर प्राचार्य का गंभीर नहीं होना और अपनी मनमानी करना बच्चों को किसी बड़े बीमारी की ले जायेगा, ऐसे में पालकों और बच्चों का मुखर होना लाजमी है.
गंदगी की सूचना मिली थी, दो दिनों पूर्व स्वीपर के काम छोडऩे की वजह से सफाई नहीं हो पायी थी और तत्काल नये सफाईकर्मी से प्रसाधन की सफाई करवा दिया गया है. टूटे दरवाजों को भी त्वरित रूप से ठीक करवा दिया गया है-
भारत लाल देवांगन, प्राचार्य पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, डोंगरगाँव






