- कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे *मान. डॉ. गीतेश अमरोहित* ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा, “इतिहास गवाह है कि जब-जब समाज का बौद्धिक वर्ग जागृत हुआ है, राष्ट्र में एक नई चेतना का संचार हुआ है।
• मुख्य वक्ता श्री जसविंदर सिंह बग्गा ने विपक्षी अराजकता पर साधा निशाना; बोले—”देश को अस्थिर करने की हर साजिश को बेनकाब करेगा समाज का प्रबुद्ध वर्ग।”
डोंगरगांव । भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान के तहत आज, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से डोंगरगांव विधानसभा स्तरीय “राष्ट्र चेतना संवाद” का भव्य आयोजन स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ” विषय पर केंद्रित इस प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं वैचारिक संगोष्ठी में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने अभूतपूर्व सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी रायपुर के अध्यक्ष डॉक्टर गीतेश अमरोहित द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय श्री जसविंदर सिंह बग्गा रहे। इस गरिमामयी वैचारिक मंच कार्यक्रम का विशिष्ट आतिथ्य कार्यक्रम संयोजक मान.श्री शशिकांत द्विवेदी, मान.श्री दिनेश गांधी, मान.श्री भरत वर्मा, मान.डाक्टर नीरेंद्र साहू, मान . श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता,मान. श्रीमती अंजू त्रिपाठी, मान.श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती किरण साहू, श्रीमती जागृति यदु के आतिथ्य में सरस्वती माता की आराधना दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों का पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*वक्ताओं ने विपक्ष की अराजकता पर बोला हमला, राष्ट्र चेतना का किया आह्वान:*
अपने मुख्य संबोधन में मुख्य वक्ता *श्री जसविंदर सिंह बग्गा* ने समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “आज देश में कुछ राजनीतिक शक्तियां अपनी व्यक्तिगत और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछाल रही हैं और समाज में भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती हैं। लोकतंत्र की आत्मा जनविश्वास में बसती है, जिसे कमजोर करने का प्रयास राष्ट्रविरोधी है। देश को वैचारिक रूप से अस्थिर करने की हर साजिश को समाज का प्रबुद्ध वर्ग पूरी तरह बेनकाब करेगा।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे *मान. डॉ. गीतेश अमरोहित* ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा, “इतिहास गवाह है कि जब-जब समाज का बौद्धिक वर्ग जागृत हुआ है, राष्ट्र में एक नई चेतना का संचार हुआ है। प्रबुद्धजन केवल समाज का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र की वैचारिक सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक संप्रभुता और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण रखने का हमारा सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प है।”
*वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:*
इस वैचारिक महाकुंभ में विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम के संयोजक श्री शशिकांत द्विवेदी, माननीय श्री दिनेश गांधी, माननीय श्री भरत वर्मा, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, माननीय डॉक्टर श्री नीरेंद्र साहू, श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती किरण साहू, श्रीमती जागृति यदु, श्रीमती रंजीता पड़ौती, श्री प्रशांत कोड़ापे, श्री गुलशन हिरवानी, श्री राम कुमार गुप्ता, श्री निर्भय श्रीवास, डॉक्टर विद्याविलास श्रीवास्तव, बोधि राम साहू, चंद्र कुमार देवांगन, श्री दीना पटेल, श्री भुवन साहू, श्री जागेश्वर यदु, लक्ष्मीनारायण वर्मा, श्री मनोज कांडे, हेमंत चोपड़ा, श्री योगेश पटेल, महेश्वर साहू, दिनेश साहू, याददाश साहू, लोकेश यदु, श्रीमती ऐलन बई साहू, ममता उईके, राजीव वैष्णव, दयानंद सेन, शरद वैष्णव,भीष्म साहू, प्रवेश ठाकुर, लक्ष्मीनारायण सेन, गौरव यदु, नवनीत अहिर, कुशांजली तिवारी, योगिता पटेल, नीलम चतुर्वेदी, रितिक तिवारी, प्रांजल श्रीवास्तव, समाज श्री शिव ठाकुर, श्री एन. के. लहरे, श्री गजेन्द्र हरिहरनो, श्री सुरेंद्र दुबे, डोलदास देवांगन एवं हेमलाल वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डोंगरगांव नगरपालिका के समस्त सम्माननीय पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहे,इसके साथ ही डोंगरगांव विधानसभा के समस्त वरिष्ठ, ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्तागण इस वैचारिक विमर्श में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने बड़ी संख्या में पहुंचे।
*सर्वसमाज ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प:*
इस राष्ट्र चेतना संवाद में डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों, शिक्षाविदों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, महिला समूहों की प्रतिनिधियों, मानस मंडलियों के सदस्यों, ग्राम पटेलों, ग्राम प्रमुखों, रामायण के मर्मज्ञ टीकाकारों तथा समाजसेवियों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने तथा अराजक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने का दृढ़ संकल्प लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन और समापन की विस्तृत जानकारी भाजपा मंडल डोंगरगांव के महामंत्री अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय द्वारा मीडिया को दी गई।







