डोंगरगांव : लोकार्पण से पहले नया रेस्ट हाउस से चोरों ने AC उड़ाने के बाद अब गीजर चुराए

डोंगरगांव । नगर के आउटर मोहड़ चौक से छुरिया मार्ग पर स्थित नवनिर्मित रेस्ट हाउस उद्घाटन से पहले ही चोरों का आसान निशाना बन गया है। एक महीने के भीतर यहाँ बिजली उपकरणों की यह दूसरी बड़ी चोरी है, जिसने विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। विद्युत प्वाइंट्स और उपकरणों पर चोरों की नजर:ताजा चोरी: चोरों ने इस बार रेस्ट हाउस के बाथरूम और टॉयलेट के विद्युत प्वाइंट्स से 3 कीमती गीजर उखाड़ लिए और फरार हो गए।पिछली वारदात: महज 15 दिन पहले ही चोरों ने रेस्ट हाउस के मुख्य कमरों के पावर प्वाइंट्स से 4 एयर कंडीशनर (AC) और 1 बड़ी एलईडी (LED) टीवी पार कर दी थी। विभाग और पुलिस में हड़कंप : लगातार एक ही सरकारी इमारत के विद्युत कनेक्शनों को निशाना बनाए जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकार्पण से ठीक पहले पावर सप्लाई वाले इन महंगे उपकरणों की चोरी से अब नए सिरे से बिजली फिटिंग और बजट का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन चोर अब भी सुरक्षित दूरी पर हैं।

Hot Topics

Related Articles