राजनांदगांव 22 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। संशोधित आदेश अनुसार शनिवार 5 सितम्बर 2026 को गोविंदा उत्सव के लिए केवल डोंगरगढ़ तहसील में एवं शनिवार 26 सितम्बर 2026 को गणेश विसर्जन के लिए डोंगरगढ़ तहसील को छोड़कर संपूर्ण जिले में तथा सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा (महाअष्ठमी) एवं बुधवार 11 नवम्बर 2026 को भाई दूज (दीपावली) के लिए संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। घोषित स्थानीय अवकाश बैंकों एवं कोषालयों पर लागू नहीं होगा।








