डोंगरगांव (घनश्याम साव)।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत पदस्थ तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्हें अस्पताल स्टाफ के द्वारा भव्य स्वागत और बैंड धमाल बाजेगाजे के साथ विदाई दी गई. इस दौरान पूरा अस्पताल स्टाफ सेवानिवृत्त हुई कर्मचारियों को उनके घर तक उत्साहपूर्वक माहौल में पहुंचाने भी गए.
डोंगरगांव अस्पताल में नर्सिंग सिस्टर भुनेश्वरी देवांगन ने 38 वर्ष, सुलोचना रामटेके ने 31 वर्ष तथा वार्ड ब्वॉय ब्रह्मा यादव ने 42 वर्षों तक अपनी अनवरत सेवाएं दी हैं. इस मौके पर अस्पताल परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का फूलमाला शाल श्रीफल और सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया. इस अवसर पर बीएमओ रागिनी चन्द्रे ने उनके कार्यकाल से सभी कर्मचारियों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अस्पताल से सीनियर नर्स और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. हॉस्पिटल के बहुत से काम इनके रहते आसानी से व्यवस्थित कर लिए जाते थे. वहीं उन्होंने गार्ड श्री यादव की भी तारीफ करते हुए उनके अनुशासन और समय के पाबंद रहने की सीख लेने की बात कही. विदाई कार्यक्रम में अस्पताल ले समस्त स्टाफ ने तीनों कर्मचारियों को उपहार व शुभकामनाएं दी. विदाई के अंतिम चरण में तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ेे ही हर्षोल्लास, आतिशबाजी और बाजेगाजे के साथ उन्हें उनके निवास तक पहुंचाया गया. इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स, ड्रेसर सहित जेडीएस के कर्मचारियों व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।






