लघु भारत का संगम ,सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर संपन्न

डोंगरगांव(घनश्याम साव)।खातोद ,महेंद्रगढ़ हरियाणा में “यूथ फॉर माय भारत एवं यूथ फॉर भारत डिजिटल लिटरेसी” विषय पर आधारित राष्ट्रीय एकता संपन्न हुआ। शिविर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड पंजाब सहित 11 राज्यों के 200 स्वयं सेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता ,सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के संगठन व्यवस्था में बसंत कुमार यादव कार्यक्रम अधिकारी उ मा .शाला कुमरदा के नेतृत्व में 9 स्वंय सेवक दुर्ग से कुणाल नारंग, गरिमा चतुर्वेदी, बालोद से महिमा रावटे ,पवन सोनकर, राजनांदगांव से पूनम साहू, योगेश निषाद एवं चित्रकला वर्मा ,कबीरधाम से लल्ली साहू एवं देवव्रत मरकाम शामिल हुए। विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों युवाओ ने न केवल एक दूसरे राज्यों की कला, भाषा, संस्कृति, परंपरा को बेहद करीब से समझा बल्कि दिलों को मजबूत किया।विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य लोकगीत प्रस्तुत कर परिषद को मिनी भारत की झलक से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण संवर्धन, आदि पर व्याख्यान तथा दहेज प्रथा, नशाखोरी, कन्या भ्रूणहत्या , जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित लघु नाटिका ने दर्शकों को जागरूकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक सत्रों के दौरान प्रथम दिवस से समापन तक छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक पारंपरिक , कर्मा, सुवा गीत पंथी नृत्य प्रस्तुत दर्शकों से खूब तालियां बटोरे। कार्यक्रम से प्रभावित होकर दर्शकों ने छत्तीसगढ़ सबसे बढ़िया किनारे लगाकर छात्रों का उत्साह वर्धन किये। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियो एवं कार्यक्रम अधिकारियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Hot Topics

Related Articles