थाना डोंगरगांव की अवैध शराब पर रेड ,कार्यवाही लगातार जारी

✳️ अवैध शराब के साथ दो आरोपी हुआ गिरफ्तार

✳️ – आरोपियो के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे रखे 34 पौवा देशी प्लेन यूनिक प्रत्येक मे 180 एमएल ,भरा हुआ कुल 6120 बल्क लीटर कीमती 2720 /-रूपये एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त एक नग नीले रंग का एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू जेड 2848 कीमती 45,000 रूपये बरामद

विवरण – राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा दिनांक 07.05.2026 को अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना डोंगरगांव पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस आवित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम राजा खुज्जी मार्ग में घेराबंदी कर संदिग्ध नीले रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू जेड 2848 को रोका गया। पूछताछ करने पर वाहन सवार व्यक्तियों ने अपना नाम नवीन विश्वकर्मा पिता अजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम आरी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव तथा अवेश कुमार धनकर पिता स्व. रामदास धनकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुखरी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 34 पौवा देशी प्लेन यूनिक शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल मात्रा 6120 बल्क लीटर, कीमती लगभग 2720 रुपये बरामद किया गया। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू जेड 2848 कीमती लगभग 45,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, थाना प्रभारी डोंगरगांव के नेतृत्व में पिछले दो माह में 34(2) आबकारी एक्ट के कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनमें 326 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 59.055 बल्क लीटर, जुमला कीमती लगभग 26,500 रुपये तथा 06 मोटर सायकल जप्त।

Hot Topics

Related Articles