राजनांदगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई , कार्रवाई से शराब कोचियों में हड़कंप

⚠️ अंतर्राज्यीय शराब तस्करों पर बीते 06 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई

♦️अब तक विभिन्न प्रकरण में –

लगभग 11 लाख की 880 लीटर अंतर्राज्यीय शराब

राजनंदगांव पुलिस के द्वारा जप्त की गई।

⚠️ शराब Nexus हुआ ध्वस्त ।

🚨 राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार 🚨

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी एवं अवैध बिक्री करने वाले गिरोह पर कड़ी कार्यवाही

राजनांदगांव जिले में अवैध शराब कारोबार, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय शराब बिक्री एवं अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा शराब कोचियो के विरुद्ध बनाई गई “स्पेशल टीम” के द्वारा की गई करवाई।

दिनांक 07.05.2026 को पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटा कट्टी द्वारा कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सुनियोजित कार्यवाही की गई।

मौके पर पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्परता एवं मुस्तैदी से पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू मौके से फरार है । पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि अवैध शराब आरोपी नंदकिशोर वर्मा द्वारा स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG 04 LG 9461 से मंगाई गई थी, जिसे सभी मिलकर बिक्री करते थे।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की कुल 09 पेटी (450 पौवा), कुल 81 बल्क लीटर शराब एवं एक ओला ईवी स्कूटी क्रमांक CG 08 BB 4537 जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,10,750/- है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. देवव्रत वर्मा, निवासी मोहारा

2. चुम्मन सिन्हा, निवासी रूवातला

3. महेन्द्र वर्मा, निवासी मोहारा

आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। फरार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।

Hot Topics

Related Articles