बलौदा बाजार (मोहन तिवारी)ग्राम छरछेद मॉडर्न स्कूल के सामने बुलेट और साइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, कसडोल डायल 112 ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों को पहुँचाया अस्पताल।
बुलेट और साइकिल में आमने-सामने भीषण भिड़ंत: ग्राम छरछेद मॉडर्न स्कूल के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े।
शाम 04:00 बजे त्वरित एक्शन: कसडोल 112 की टीम ने इवेंट मिलते ही बिना एक पल गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।
साइकिल चालक मौके पर ही हुआ बेहोश: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार बुजुर्ग वहीं बेहोश हो गया, जबकि बुलेट चालक का कंधा टूटा।
सीएचसी कसडोल में कराया भर्ती: आरक्षक आशुतोष बंजारे और चालक केशव प्रसाद साहू ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल






