दल्ली राजहरा में असामाजिक तत्वों की करतूत, वार्ड-8 के गार्डन में पुतले को लगाई आग

दल्ली राजहरा। नगर में सार्वजनिक स्थान पर आगजनी का मामला सामने आया है। बीएसपी अस्पताल के सामने स्थित वार्ड क्रमांक 8 के गार्डन में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पुतले में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीएसपी की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गार्डन में लगाए गए पुतले को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद तत्काल दमकल वाहन को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगाने वाले लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

लंबे समय से बदहाल है गार्डन स्थानीय लोगों के अनुसार, बीएसपी अस्पताल के सामने स्थित यह गार्डन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। नगर पालिका द्वारा इसके सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य की योजना है, लेकिन काम लंबित है। गार्डन की बाउंड्रीवाल और ग्रिल भी टूट रही हैं। ऐसे में आगजनी की घटना से मोहल्लेवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों की देखरेख और सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगजनी करने वालों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

Hot Topics

Related Articles