दोस्ती की आड़ में घिनौनी वारदात! 15 साल की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 15 साल की नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ भगाकर ले गया। इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने तीन दिनों की तलाश के बाद छात्रा को कोटा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी युवक मुकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को चकरभाठा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा अचानक घर से लापता हो गई थी। छात्रा कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परेशान मां ने चकरभाठा थाने पहुंचकर बेटी के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग की तलाश शुरू की।

तीन दिन तक छात्रा की तलाश में जुटी रही पुलिस नाबालिग के लापता होने के बाद पुलिस लगातार तीन दिनों तक उसकी खोजबीन करती रही। इस दौरान गांव और आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि कोटा क्षेत्र के एक युवक का गांव में रिश्तेदारी के चलते आना-जाना था। ग्रामीणों ने युवक को पहले भी नाबालिग छात्रा के साथ देखा था। इसके बाद पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।

दोस्ती कर छात्रा को अपने साथ ले गया आरोपी पुलिस की जांच में सामने आया कि कोटा क्षेत्र के भावाकांपा गांव का रहने वाला मुकेश कुर्रे छात्रा के संपर्क में था। आरोप है कि युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने मिले सुराग के आधार पर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी। आरोपी के घर से बरामद हुई नाबालिग पुलिस की टीम जब मुकेश कुर्रे की तलाश में उसके गांव पहुंची, तब जानकारी मिली कि उसने नाबालिग छात्रा को अपने घर में छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां छात्रा मिल गई। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुर्रे के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्रा के लापता होने और उसके साथ हुई कथित वारदात का खुलासा हुआ।

 

 

Hot Topics

Related Articles