दहशत फैलाने के चार आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार,सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चला। चार आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। चार चाकू जब्त किए।

आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त को बस स्टैंड, अस्पताल चौक, संजय कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई हुई।

पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी नहर पार निवासी सोनू यदु 24 को अस्पताल चौक, सोनपुरी रोड से धारदार लोहे के चाकू के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 716/2026 दर्ज किया गया। संजय कॉलोनी निवासी सोमेश यादव 22 को नया बस स्टैंड के पीछे से स्टील के धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 717/2026 दर्ज है। संजय कॉलोनी निवासी पुष्कर साहू 22 को नया बस स्टैंड स्थित जे.टी.सी. गार्डन के सामने से बटनदार स्प्रिंगदार लोहे के चाकू के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 718/2026 दर्ज किया गया। संजय कॉलोनी निवासी शुभम साहू 18 को श्मशान घाट के पास से स्टील के स्प्रिंगदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

Hot Topics

Related Articles