दानवीर भामाशाह सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित: 1 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र, अंतिम तिथि 30 सितंबर

संदीप यादव मुंगेली। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति व संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

चयनित व्यक्ति व संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान के रूप में 1 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग ने बताया कि इस सम्मान हेतु पात्र व्यक्ति व संस्था 30 सितंबर 2026 तक अपना प्रस्ताव जिला कार्यालय के उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला-मुंगेली को प्रस्तुत कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए जिला कार्यालय के उप संचालक समाज कल्याण विभाग, मुंगेली में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles