दुकान से दस हजार रुपए की चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

राजकुमार अग्रवाल

बल्दीडीह:-  ग्राम बल्दीडीह के एक किराना दुकान से दस हजार रुपए की चोरी के मामले में संदेही आरोपी के विरूद्ध सांकरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को बल्दीडीह के राजू डडसेना ने बताया कि हाइवे रोड किनारे उसकी किराना दुकान है।

20 अक्टूबर को जब उसने अपने किराना दुकान को खोला तो देखा कि दराज में रखे 500 रुपए के 02 नग नोट, 200 रुपए के 20 नग नोट एवं 100 रुपए 25 नग नोट और 50 रुपए के 50 नग नोट कुल 10000 रुपए नहीं थे। जब उसने CCTV को चेक किया तो उसी रात को गांव का अनिल यादव पिता बरत यादव शटर के ऊपर से चढते हुए दिखाई दिया। प्रार्थी ने अनिल यादव पर 10 हजार रुपए की चोरी का संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट पर सांकरा थाने में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Hot Topics

Related Articles