धरना-प्रदर्शन में भाटापारा विधायक इंद्र साव शामिल हुए

भाटापारा,रायपुर के राजीव गांधी चौक में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार द्वारा ED, IT एवं CBI जैसी जांच एजेंसियों के कथित राजनीतिक दुरुपयोग और द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में भाटापारा विधायक इंद्र साव शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल जी की गिरफ्तारी सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई का हम पुरजोर विरोध करते हैं।

 

लोकतंत्र में जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए हैं, राजनीतिक प्रतिशोध का माध्यम बनने के लिए नहीं। लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कांग्रेस की यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

 

 

Hot Topics

Related Articles