धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर तोपनो

_कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश_ 

संदीप यादव मुंगेली खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभा कक्ष में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने राजस्व निरीक्षकों, तहसीलदारों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें बिना किसी परेशानी के धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और जिम्मे

Hot Topics

Related Articles