- खाद-बीज, सिंचाई और रोपाई की प्रगति का लिया जायजा, वैज्ञानिक खेती अपनाने की दी सलाह
मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव।संवेदनशील और जनकेंद्रित प्रशासन का उदाहरण पेश करते हुए संभागायुक्त सुनील जैन और कलेक्टर कुंदन कुमार बुधवार को गीधा बायपास रोड स्थित खेतों में पहुंचे। यहां धान की रोपाई कर रहे किसानों से अधिकारियों ने खेत में उतरकर आत्मीय संवाद किया।
अधिकारियों ने किसानों से खाद, उर्वरक, बीज, सिंचाई व्यवस्था और खरीफ सीजन में धान रोपाई की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय पर खाद और कृषि आदान उपलब्ध होने से रोपाई का काम सुचारू रूप से चल रहा है और अच्छी फसल की उम्मीद है।
*किसानों ने जताया आभार*
अधिकारियों को अपने बीच खेतों में देखकर किसानों ने प्रसन्नता जताई। किसानों ने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का सीधे खेतों तक पहुंचकर समस्याएं सुनना उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
*अधिकारियों ने दिए निर्देश*
संभागायुक्त और कलेक्टर ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों से उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद-बीज सहित सभी आवश्यक आदान समय पर उपलब्ध कराए जाएं और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
इस दौरान वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






