ब्रजेश पांडेय,भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को सुकमा में *’जनजातीय गौरव दिवस’* समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, स्वाभिमान और वीर बलिदान को नमन किया गया।

समारोह में दंतेवारा विधायक *चैतराम अटामी भाजपा जिलाध्यक्ष *धनीराम बारसे *, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष *हूंगा राम मरकाम *, राज्य महिला आयोग की सदस्य *सुश्री दीपिका सोरी *, भाजपा जिला महामंत्री दंतेवाड़ा * सत्यजीत सिंह चौहान * सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए *विभिन्न विभागीय स्टालों* का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि *”जनजातीय गौरव हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारा स्वाभिमान है।”* कार्यक्रम के अंत में भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन किया गया।












