संदीप यादव मुंगेली। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं नितेश बेक हाउस के संचालक नितेश जायसवाल का आज मध्य रात्रि लगभग 3:30 बजे 51 वर्ष की अल्प आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से नगर के व्यापारी वर्ग सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
नितेश जायसवाल मिलनसार, मृदुभाषी और व्यवहार कुशल व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। अपने बेकरी व्यवसाय से उन्होंने कम समय में ही नगर में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर सुनते ही सुबह से ही उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
वे संस्कार संकल्प जायसवाल के पिता थे। परिवार में इस आकस्मिक घटना से गहरा शोक व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:30 बजे दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी बंधु और शुभचिंतक अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
AG खबर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। ॐ शांति।






