संदीप यादव मुंगेली। कस्तूरबा कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर, मुंगेली में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप ताम्रकार, सावन सोनी, मोहन उपाध्याय, त्रियुगी नारायण श्रीवास एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 156 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इनमें संस्कार विद्या मंदिर देवरी, ABY EM स्कूल सेतगंगा, शिशु भारती बिजातराई, BPS एकेडमिक बामपारा, अंबेडकर पब्लिक स्कूल सेनगुड़ा, माँ शीतला विद्या मंदिर कुकसदा/कंचनपुर, ओम विद्या पीठ, माँ भारती चातरखार, शिव शक्ति विद्यालय कनतेली, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कस्तूरबा कन्या विद्यालय के शिक्षक शामिल रहे।
प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक दिलीप ताम्रकार जी, मोहन उपाध्याय जी, सावन सोनी जी, संतोष साहू जी, त्रियुगीनारायण श्रीवास जी, मनोहर यादव जी एवं चंद्रशेखर शर्मा जी ने शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी जी ने कहा कि जीवन में निखार तभी आता है जब हम ईमानदारी से कार्य करते हैं। अध्यापक का दायित्व बहुत कठिन है। कमजोर बच्चों को हमें चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए। हमारे एक-एक सेकंड का हिसाब होना चाहिए और दिनचर्या प्रातः 4 बजे से प्रारंभ होनी चाहिए। कम संसाधनों में भी अच्छा जीवन जिया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी जी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केशरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सह-सचिव दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक, सदस्य श्री महावीर सिंह, स्वप्निल वर्मा एवं संरक्षक सदस्य जेठमल कोटडिया जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।






